Farmer ID Benefits: देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों को सरकार की तरफ से कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार भी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि और कई अन्य प्रकार के सुविधा देती हैं। अगर आप राज्य और केंद्र के इन सुविधाओं का लाभ लेते हैं तो ये खबर आपको लिए है। गुजरात सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, एमएसपी और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 'किसान रजिस्ट्रेशन' की सुविधा शुरू की है जिसके लिए किसान खुद को किसान Agritech पोर्टल पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसान हैं तो रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख से पहले Farmer ID के लिए खुद को रजिस्टर करवा लें।
गुजरात के बोटाद जिले के कृषि अधिकारी उमेशभाई पटेल ने Local18 को बताया कि बोटाद जिले में करीब 87,000 किसान हैं। सभी किसानों का Farmer ID रजिस्ट्रेशन VCE (विलेज कंप्यूटर आंत्रप्रेन्योर) के माध्यम से गांव में ही किया जा रहा है। वे सभी किसान जो सरकार के किसी भी योजना का लाभ लेते हैं उन्हें Farmer ID के लिए खुद को रजिस्टर करवाना जरूरी है। किसान इसके लिए गांव स्तर पर VCE से संपर्क करके Farmer ID का रजिस्ट्रेशन पूरा करवा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के बाद आप पीएम किसान योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं। फार्मर कार्ड बनने से किसान फसल ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। कृषि के विकास के लिए लोन भी आसानी से मिल सकेंगे साथ ही फसल बीमा का लाभ भी आसानी से मिलेगा।
Farmer ID के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको 25 नवंबर से पहले अपने गांव के VCE से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। किसान अगर चाहे तो मोबाइल से भी Farmer ID का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
किसान आईडी के रजिस्ट्रेशन करने के लिए, इन दस्तावेज़ों की होगी जरूरत
किसान आईडी रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड, जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी या फ़ारद की कॉपी, फसल के नाम, किस्में, और बुआई का समय, साथ ही बैंक की पासबुक की कॉपी की भी जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन करते समय आपको कुछ और बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आधार कार्ड नंबर 12 अंकों का होना चाहिए, मोबाइल नंबर 10 अंकों का होना चाहिए और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए फसल से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी।
गुजरात के साथ ही देश के 6 करोड़ किसानों को होगा फायदा
देश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयासों के तहत किसानों से आधार कार्ड की तर्ज पर यूनिक किसान आईडी कार्ड (Farmer ID) देने की योजना चल रही है। जिससे देश के करीब 6 करोड़ किसानों को इसका लाभ होगा। गुजरात के साथ ही देश के सभी राज्यों में इसकी व्यवस्था की जा रही है ताकि किसानों को Farmer ID का लाभ मिल सके।