Get App

इस तारीख से पहले बना लें Farmer ID, नहीं तो हो जाएंगे किसान सम्मान निधि से वंचित, ये है रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Farmer ID Updates: अगर आप भी एक किसान है और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाते है तो जल्द से जल्द Farmer ID बना लें नहीं तो लाभ से वंचित हो सकते हैं। गुजरात सरकार ने किसानों को इस तारीख तक PM Kisan Yojana, समर्थन मूल्य पर फसल बेचना और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 8:47 AM
इस तारीख से पहले बना लें Farmer ID, नहीं तो हो जाएंगे किसान सम्मान निधि से वंचित, ये है रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
PM Kisan Yojana, समर्थन मूल्य पर फसल बेचना और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए 25 रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है

Farmer ID Benefits: देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों को सरकार की तरफ से कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार भी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि और कई अन्य प्रकार के सुविधा देती हैं। अगर आप राज्य और केंद्र के इन सुविधाओं का लाभ लेते हैं तो ये खबर आपको लिए है। गुजरात सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, एमएसपी और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 'किसान रजिस्ट्रेशन' की सुविधा शुरू की है जिसके लिए किसान खुद को किसान Agritech पोर्टल पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसान हैं तो रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख से पहले Farmer ID के लिए खुद को रजिस्टर करवा लें।

Farmer ID बनाने के फायदे

गुजरात के बोटाद जिले के कृषि अधिकारी उमेशभाई पटेल ने Local18 को बताया कि बोटाद जिले में करीब 87,000 किसान हैं। सभी किसानों का Farmer ID रजिस्ट्रेशन VCE (विलेज कंप्यूटर आंत्रप्रेन्योर) के माध्यम से गांव में ही किया जा रहा है। वे सभी किसान जो सरकार के किसी भी योजना का लाभ लेते हैं उन्हें Farmer ID के लिए खुद को रजिस्टर करवाना जरूरी है। किसान इसके लिए गांव स्तर पर VCE से संपर्क करके Farmer ID का रजिस्ट्रेशन पूरा करवा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के बाद आप पीएम किसान योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं। फार्मर कार्ड बनने से किसान फसल ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। कृषि के विकास के लिए लोन भी आसानी से मिल सकेंगे साथ ही फसल बीमा का लाभ भी आसानी से मिलेगा।

कैसे करें खुद का रजिस्ट्रेशन?

Farmer ID के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको 25 नवंबर से पहले अपने गांव के VCE से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। किसान अगर चाहे तो मोबाइल से भी Farmer ID का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें