Credit Cards

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, 5000 जवान तैनात, देखें वीडियो

Noida Traffic Jam: नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे की मांग को लेकर किसान आज यानी 2 दिसंबर को दिल्ली कूच कर रहे हैं। ऐसे में नोएडा बॉर्डर पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। चिल्ला बॉर्डर पर सुबह से ही ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। लोगों को आने-जाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
Noida Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं। जिसके कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी यातायात जाम देखा गया।

किसान संगठनों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान संगठन दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। नोएडा से दिल्ली में संसद भवन तक किसान विरोध मार्च निकाले रहे हैं। संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। किसान संगठन नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की अपनी पांच प्रमुख मांगो पर जोर दे रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने समते कई उपाय किए हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। बॉर्डर पर पुलिस, आरएएफ कर्मियों और दंगा नियंत्रण वाहनों को भी तैनात किया गया है।

चिल्ला बॉर्डर पर जाम की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा में कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम का लोगों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में चिल्ला बॉर्डर पर लंबी दूरी तक ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है। DND पर भी नोएडा से दिल्ली जाने वाले रस्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। काफी दूर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।


जाम की वजह से रेंग रहे हैं वाहन

दिल्ली नोएडा बॉर्डर भयंकर जाम लगने की वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से लोग दफ्तर काफी देर बाद पहुंच रहे हैं। इस बीच नोएडा में ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। नोएडा पुलिस ने किसानों के मार्च को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से इस ओर आने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वो जाम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। ऐसा न करने पर लोगों को भारी जाम का सामना करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली आने वाले कुछ रास्ते बंद करके रूट डायवर्ट किया है।

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

किसानों के हल्लाबोल के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के संयुक्त SP शिवहरि मीना ने कहा कि हमने तीन लेयर का सुरक्षा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत करीब 5000 कर्मचारी कई रास्तों रास्तों पर चैकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब PAC के जवान तैनात हैं। इसके अलावा वाटर कैनन, टियर गैस स्क्वाड और अन्य तरीके से सुरक्षा व्यवस्था के उपाय किए गए हैं।

दिल्ली में धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर कहा कि किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए परमिशन नहीं दी गई है। हमारी कोशिश यही रहेगी कि कानून व्यवस्था बनी रहे। लोगों को कोई समस्या नहीं हो। बॉर्डर प्वाइंट्स पर हमने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में हैं। सारी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Kisan March: संसद का घेराव करने की तैयारी में किसान, नोएडा बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।