Get App

Farmers Protest: चंडीगढ़ जा रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका! 18 एंट्री पॉइंट सील, 2,000 जवान तैनात

Chandigarh Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने बुधवार 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। वे ट्रैक्टर मार्च का आयोजन कर रहे हैं। इसके जवाब में चंडीगढ़ पुलिस ने 18 एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है। साथ ही चंडीगढ़ सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। एंट्री पॉइंट पर सात क्षेत्रों के सभी डीएसपी और एसएचओ सहित लगभग 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 4:49 PM
Farmers Protest: चंडीगढ़ जा रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका! 18 एंट्री पॉइंट सील, 2,000 जवान तैनात
Chandigarh Farmers Protest: चंडीगढ़ जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Chandigarh Farmers Protest News: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार (5 मार्च) को धरने के लिए चंडीगढ़ कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। पंजाब भर में जगह-जगह कई बैरिकेड्स लगाकर केंद्र शासित प्रदेश के सभी एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के किसानों ने बुधवार 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। वे ट्रैक्टर मार्च का आयोजन कर रहे हैं। इसके जवाब में चंडीगढ़ पुलिस ने 18 एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है। साथ ही चंडीगढ़ सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

एंट्री पॉइंट पर सात क्षेत्रों के सभी डीएसपी और एसएचओ सहित लगभग 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसकेएम 30 से अधिक किसान संगठनों का एक समूह है। उसने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच मार्च से चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक धरना देने का ऐलान किया है। पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एच. एस. भुल्लर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ पहुंचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से बुधवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए किसानों को पंजाब पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रोक दिया।

हिरासत में भी लिए गए किसान

मोगा में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जतिंदर सिंह ने पीटीआई से कहा कि चंडीगढ़ जाते समय मोगा जिले के अजीतवाल में पंजाब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सिंह ने दावा किया कि उनमें से कुछ को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। चंडीगढ़ जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने बताया कि समराला में भी पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोक दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें