उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 24 साल के विकास को बार-बार सांप काटने के मामले में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएमओ की अगुवाई में तीन डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। दरअसल, विकास को 40 दिन के भीतर 7 बार सांप काट चुका है। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। विकास दुबे के शरीर सांप के काटने के 7 निशान पाए गए हैं। विकास के अनुसार पहली बार सांप काटने के बाद उसके सपने में आया था। विकास ने बताया कि उसे सपना आथा और 9 बार सांप काटेगा। 8 बार वो बच जाएगा। 9वीं बार में उसे कोई नहीं बचा पाएगा।
