इस शख्स के पीछे पड़ गया सांप, 34 दिन में 6 बार काट चुका, अभी 3 बार और काटेगा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को 34 दिन में 6 बार नाग डस चुका है। डॉक्टर भी इलाज करके हैरान हैं। शख्स ने अपना ठिकाना भी बदल लिया। इसके बावजूद सांप उसे काटने पहुंच जाता है। बार-बार सांप उसे अपना शिकार बना रहा है

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Snakebite in Fatehpur: विकास द्विवेदी का सांप शनिवार और रविवार को ही काटता है। सांप के काटने के पहले उसे आभास होने लगता है।

पुरानी फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाया जाता है कि सांप के जोड़े में से किसी एक को मार दें तो दूसरा कातिल को ढूंढकर बदला लेता है। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आया है। जो भी इस घटना को सुन रहे हैं, वहीं हैरान हैं। यहां एक शख्स को 34 दिन में 6 बार नाग सांप काट चुका है। शख्स का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। अब तक हर बार शख्स बच गया है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं। हालांकि यह मामला अभी नाग-नागिन वाला नजर नहीं आ रहा है।

दरअसल, फतेहपुर जिले के मलवा थाना इलाके के सौरा गांव में विकास द्विवेदी को पिछले कई दिनों से एक ही सांप काट रहा है। विकास ने बताया कि हर बार सांप के काटने के पहले मुझे आभास होने लगता है। सर्पदंश से पहले ही उसकी बाईं आंख बहुत तेजी से फड़कने लगती है। अंदर से सांप के काटने का भय सताने लगता है।

शनिवार और रविवार को ही काटता है सांप


विकास ने बताया कि जब सांप उसे 3 बार काट चुका था तो डॉक्टर भी इलाज करके हैरान थे। डॉक्टरों ने सलाह दी कि आप अपनी जगह बदल दें। लिहाजा विकास अपने मौसी के घर चले गए। सांप ने वहां भी उसे डस लिया। फिर विकास अपने चाचा के घर चले गए। सांप ने वहां भी उसे काट लिया। विकास ने बताया कि सांप उसे शनिवार और रविवार के दिन ही काटता है। अब तक विकास को सांप 6 बार काट चुका है। विकास ने बताया कि एक बार सपने में सांप ने कहा कि वो उसे 9 बार काटेगा। 8 बार तुम बच जाओगे, लेकिन 9वीं बार तुम्हें कोई डॉक्टर, तांत्रिक, देवी-देवताओं की शक्ति नहीं बचा पाएगी। मैं तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा।

2 जून से काट रहा है सांप

विकास के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली बार 2 जून की रात करीब 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए उसे सांप ने काटा था। फौरन उसे डॉक्टर के पास ले गए। 2 दिन तक इलाज के बाद वो ठीक हो गया। इसके बाद फिर 10 जून की रात 9 बजे फिर सांप ने विकास को काट लिया। फिर से उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। वो फिर ठीक होकर घर आ गए। 7 दिन बाद 17 जून को भी फिर इसी सांप ने विकास को काट लिया। विकस बेहोश होने लगे। डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बचा लिया। चौथी बार सांप ने 21 जून को डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया।

इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज किया जाता है। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं।

चाय नहीं कीटनाशक पी रहे हैं आप! गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी के बाद कर्नाटक में अब चाय में हो रही मिलावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।