Get App

'IIT, NIT, IIIT में ले लिया एडमिशन तो 40% सैलरी तुम्हारी', पिता ने बेटे के सामने रखा प्रपोजल, साथ में जोड़ा ​मजेदार ट्विस्ट

रेडिट यूजर ने बाद में घोषणा की कि यह लेटर सिर्फ एक मजाक है, जो वह और उसके पिता अक्सर एक-दूसरे के साथ करते हैं। यूजर ने एक और पुराना वाकया शेयर किया, जब पिता ने वादा किया था कि अगर उनका बेटा जल्दी उठता है तो वह ट्रिप पर लेकर जाएंगे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 4:42 PM
'IIT, NIT, IIIT में ले लिया एडमिशन तो 40% सैलरी तुम्हारी', पिता ने बेटे के सामने रखा प्रपोजल, साथ में जोड़ा ​मजेदार ट्विस्ट
लड़के ने अपने पिता के इस डिक्लेरेशन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर पोस्ट शेयर की है और यह वायरल हो चुकी है।

इंजीनियरिंग करने की चाह रखने वाला हर स्टूडेंट IIT, NIT, IIIT में एडमिशन का सपना रखता है। लेकिन कितने ऐसे स्टूडेंट होंगे, जिन्हें एडमिशन मिलने पर कोई अपनी आधी सैलरी दे देने की शर्त रख दे। नई दिल्ली के एक लड़के के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि यह केवल मजाक में कही गई बात थी, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर होने पर यह किस्सा वायरल हो चुका है। वाकया कुछ इस तरह है कि लड़के के पिता ने प्रपोजल रखा कि अगर उनका बेटा IIT, NIT, IIIT या BITS पिलानी जैसे किसी टॉप-टियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन पा लेता है, तो उसे हर महीने अपने पिता की सैलरी का 40 प्रतिशत उनके रिटायरमेंट तक मिलेगा।

लेकिन यह किस्सा यहीं खत्म नहीं होता है। पिता ने इस प्रपोजल के साथ एक और प्रपोजल भी दिया और वह यह था कि अगर उनका बेटा टियर-टू या टियर-थ्री कॉलेज में जाता है, तो उसे अपने रिटायरमेंट तक अपनी सैलरी का 100 प्रतिशत अपने पिता को सौंपना होगा।

पोस्ट पर आए मजेदार रिएक्शंस

लड़के ने अपने पिता के इस डिक्लेरेशन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर पोस्ट शेयर की है और यह वायरल हो चुकी है। लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में कहा, “अंकल LIC एजेंट हैं क्या इतनी खतरनाक स्कीम निकाल रहे हैं।” दूसरे ने इसे “रिटायरमेंट प्लान 101” करार दिया। तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “फीस भरेंगे फिर बोलेंगे बेटा 40% तुम्हारी फीस भरने में ही जा रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें