भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हमेशा कोई न कोई त्योहार बने रहते हैं। कुछ त्योहार ऐसे होते हैं, जिसमें लोगों को अपने घर जाना जरूरी होता है। इस त्योहारी मौसम में ट्रेन, बस, हर जगह भीड़ ही नजर आती है। लिहाजा यात्रा करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नही तो एक छोटी सी गलती से भी आपकी यात्रा टेंशन वाली हो जाएगी। लिहाजा त्योहारी मौसम में यात्रा में जाने से पहले प्लानिंग कर लेना चाहिए। वैसे भी गणेश चतुर्थी, ओणम, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहार बेहद नजदीक आ गए हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं तो अभी से प्री-प्लानिंग करना शुरू कर दें।
आपकी टेंशन को कम करने के लिए हम टिप्स दे रहे हैं। जिसका पालन करके आप अपनी यात्रा आरामदायक बना सकते हैं। इसमें आपकी जरूरत का सामान आपके साथ रहेगा और सफर में ढेरों लगेज ले जाने से बच जाएंगे।
सफर में जाने से पहले चेकलिस्ट बनाएं
सबसे पहले एक चेकलिस्ट बनाएं। किसी भी यात्रा के लिए पैकिंग का पहला स्टेप है चेकलिस्ट बनाना है। जब भी आप किसी नई जगह की यात्रा पर जा रहे हों तो अपनी चेक लिस्ट बनाना न भूलें। साथ ही आप अपने साथ ले जाने वाले सामान का रफ आईडिया भी उसी चेक लिस्ट में करें| यात्रा के कुछ समय पहले अपनी चेक लिस्ट जांच ले कि कहीं आपने कुछ छोड़ा तो नहीं हैं। यात्रा के दौरान हल्की खासी जुखाम होना आम बात है। लेकिन कभा-कभी लापरवाही की वजह से तबियत ज्यादा खराब भी हो सकती है। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो इस बात का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। तबियत खराब होने का मुख्य कारण होता है जगह का बदलाव। ऐसे में जब भी यात्रा पर जाएं अपने साथ एक मेडिकल किट जरूर रखें। ये छोटा किट आपको ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा और किसी भी मेडिकल स्टोर में आसानी से मिल जाएगी।
दीपावली और छठ के समय यात्रा के लिए ट्रेन टिकट में लंबी वेटिंग लाइन होती है। ऐसे में आखिरी समय में कन्फर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप आज और अभी अपनी टिकट बुक करा लें। अगर कन्फर्म टिकट नहीं भी मिला तो कम-से-कम वेटिंग नंबर तो कम होगा, जिससे टिकट कन्फर्म होने का चांस बढ़ जाएगा।
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने गणेश चतुर्थी, ओणम, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए सैकड़ों विशेष ट्रेन चलाई जाती हैं। इसीलिए इन विशेष ट्रेनों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लें। आप अपने रूट की स्पेशल ट्रेनों की जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसिट के जरिए ले सकते हैं। इसमें आपको ट्रेनों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।
ऑफिस में छुट्टी के लिए पहले से करें अप्लाई
अगर आप प्रोफेशनल वर्कर हैं, जहां त्योहार के समय सभी कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेना संभव नहीं । ऐसे में छुट्टी के लिए हमेशा पहले से अप्लाई करें। इससे टीम मैनेजर को मैनेज करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही आप भी अपने काम एडवांस में पूरा कर सकेंगे।