Get App

त्योहारी मौसम में मिलती है बंपर छुट्टियां, फौरन करें अभी से यह तैयारी, टेंशन फ्री हो जाएगी जर्नी

देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे तमाम त्योहार अभी आना बाकी है। इन दिनों छुट्टियां भी रहती हैं। बहुत से लोग अचानक बाहर जाने का प्लान बना लेते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि त्योहारी मौसम में सफर में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 3:16 PM
त्योहारी मौसम में मिलती है बंपर छुट्टियां, फौरन करें अभी से यह तैयारी, टेंशन फ्री हो जाएगी जर्नी
दशहरा, दिवाली, ओणम जैसे त्योहारों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से टिकट लेना बेहतर रहता है

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हमेशा कोई न कोई त्योहार बने रहते हैं। कुछ त्योहार ऐसे होते हैं, जिसमें लोगों को अपने घर जाना जरूरी होता है। इस त्योहारी मौसम में ट्रेन, बस, हर जगह भीड़ ही नजर आती है। लिहाजा यात्रा करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नही तो एक छोटी सी गलती से भी आपकी यात्रा टेंशन वाली हो जाएगी। लिहाजा त्योहारी मौसम में यात्रा में जाने से पहले प्लानिंग कर लेना चाहिए। वैसे भी गणेश चतुर्थी, ओणम, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहार बेहद नजदीक आ गए हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं तो अभी से प्री-प्लानिंग करना शुरू कर दें।

आपकी टेंशन को कम करने के लिए हम टिप्स दे रहे हैं। जिसका पालन करके आप अपनी यात्रा आरामदायक बना सकते हैं। इसमें आपकी जरूरत का सामान आपके साथ रहेगा और सफर में ढेरों लगेज ले जाने से बच जाएंगे।

सफर में जाने से पहले चेकलिस्ट बनाएं

सबसे पहले एक चेकलिस्ट बनाएं। किसी भी यात्रा के लिए पैकिंग का पहला स्टेप है चेकलिस्ट बनाना है। जब भी आप किसी नई जगह की यात्रा पर जा रहे हों तो अपनी चेक लिस्ट बनाना न भूलें। साथ ही आप अपने साथ ले जाने वाले सामान का रफ आईडिया भी उसी चेक लिस्ट में करें| यात्रा के कुछ समय पहले अपनी चेक लिस्ट जांच ले कि कहीं आपने कुछ छोड़ा तो नहीं हैं। यात्रा के दौरान हल्की खासी जुखाम होना आम बात है। लेकिन कभा-कभी लापरवाही की वजह से तबियत ज्यादा खराब भी हो सकती है। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो इस बात का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। तबियत खराब होने का मुख्य कारण होता है जगह का बदलाव। ऐसे में जब भी यात्रा पर जाएं अपने साथ एक मेडिकल किट जरूर रखें। ये छोटा किट आपको ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा और किसी भी मेडिकल स्टोर में आसानी से मिल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें