फेस्टिव सीजन में विदेश घूमना है तो कम खर्च वाले ये 5 डेस्टिनेशन चुनिए

क्या आप भी फेस्टिव टाइम में विदेश घूमने का मन बना रहे हैं। लेकिन, आप भारत के आसपास की कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां कम समय में पहुंच सके

अपडेटेड Oct 15, 2022 पर 1:51 PM
क्या आप भी फेस्टिव टाइम में विदेश घूमने का मन बना रहे हैं।

क्या आप भी फेस्टिव टाइम में विदेश घूमने का मन बना रहे हैं। लेकिन, आप भारत के आसपास की कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां कम समय में पहुंच सके। यहां आपको ऐसे ही भारत के आसपास की फॉरेन डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम समय और बजट में जा सकते हैं। यहां आपको एक औसत पैकेज कॉस्ट के बारे में भी बताया गया है।

ये रहे भारत के आसपास घूमने के लिए बेस्ट फॉरेन डेस्टिनेशन

थाईलैंड


भारतीयों के बीच थाईलैंड का बैंकॉक सबसे ज्यादा फेमस है। 40 से 50 हजार रुपए के बजट में आप कोरल आईसलैंड और बैंकॉक घूम सकते हैं। इसमें फ्लाइट, बजट होटल और लोकल ट्रैवल के खर्च में इतना बजट रखना होगा। यहां भारतीयों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा भी मिलती है। यहां आप 4 घंटे के फ्लाइट मे पहुंच सकते हैं।

मालदीव

भारतीयों के बीच घूमने के लिए मालदीव सबसे ज्यादा फेमस है। यहां बॉलीवुड सेलेब्रिटी सबसे ज्यादा जाती है। मालदीव के बीच बहुत खूबसूरत हैं। यहां भारतीयों के लिए वीजा ऑन एराइवल है। यहां का पैकेज के लिए न्यूतम 60 हजार रुपये में मिलेगा। इसमें फ्लाइट और बजट होटल का खर्च शामिल होगा। यहां आप 4 घंटे की फ्लाइट मे पहुंच जाएंगे।

सिंगापुर

सिंगापुर भी भारतीयों के बीच काफी फेमस है। यहां यूनिवर्सल स्टूडियो, जाइंट व्हील जाना न भूलिएगा। यहां का पैकेज आपको 50 से 60 हजार रुपये में मिल जाएगा। यहां घूमने, शॉपिंग के काफी सारे विकल्प हैं। यहां आप साढ़े तीन घंटे की फ्लाइट में पहुंच सकते हैं।

भूटान

भारतीयों को भूटान जाने के लिए पासपोर्ट की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। यहां भारतीयों को वीजा नहीं लेना पड़ता। यहां का पैकेज आपको 40 से 50,000 रुपये में मिल जाएगा। दिल्ली से भूटान के लिए फ्लाइट आपको 3 घंटे में पहुंचा देगी।

दुबई

दुबई को शॉपिंग का हब कहा जाता है। यहां रेडीमेड गारमेंट से लेकर ज्वैलरी शॉपिंग के बहुत सारे विकल्प हैं। दुबई में पाल्म ट्री, खलीफा बुर्ज, बीच और दुबई नाइट सफारी जैसे काफी सारे घूमने की जगह है। इस फेस्टिव टाइम आप दुबई के लिए निकल सकते हैं। यहां का टूर पैकेज आपको 40 से 50 हजार रुपये में मिल जाएगा। यहां आप 3 से 4 घंटे की फ्लाइट में पहुंच जाएंगे।

Daily Voice: गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर करें अमल, तमाम अच्छे स्टॉक्स सस्ते में उपलब्ध

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।