Viral Video: एक सेल्फी के बदले 100 रुपये...इस विदेशी महिला ने कमाने का खोजा ऐसा तरीका, लोग हो गए कायल

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला भारतीयों से सेल्फी खिंचवाने के लिए 100 रुपये चार्ज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:25 PM
Viral Video: विदेशी महिला ने अपने साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए 100 रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग विदेशी पर्यटकों के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए काफी एक्साईटेड रहते हैं, लेकिन कभी-कभी फोटो की अधिक डिमांड के कारण पर्यटक परेशान भी हो जाते हैं। हाल ही में एक विदेशी महिला ने इसी समस्या का एक अनोखा हल निकाला, जिसके बाद से उसकी कमाई भी होने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी महिला प्लेकार्ड पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं, जिसमें लिखा है कि एक फोटो खिचवाने का 100 रुपये चार्ज है। महिला के इस बोर्ड को देखकर कई लोग उनके पास आकर फोटो क्लिक करवाने लगे।

विदेशी महिला ने अपनाया ये तरीका


सेल्फी की भारी डिमांड को देखते हुए महिला ने ये अनोखा तरीका अपनाया। महिला ने अपने साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए 100 रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया। महिला ने एक बोर्ड बनवाया जिस पर लिखा था "1 Selfie 100 Rs."। इसके बाद लोग इस बोर्ड को देखकर उनके पास आते गए और 100 रुपये देकर उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। इस खास बिजनेस आईडिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Angelinali777 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 3.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 90 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। विदेशी महिला अक्सर अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर इंडिया में घूमने के कई वीडियो शेयर करती हैं। महिला के इस नए बिजनेस आईडिया को सोशल मीडिया यूजर्स की सराहना मिल रही है और लोग इसे एक बेहतरीन तरीका मान रहे हैं।

लोग कर रहें मजेदार कमेंट

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो भारत के किस स्थान का है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि "इसके साथ 18% टैक्स भी लगाना चाहिए" जबकि दूसरे ने कहा कि "100 के आगे एक जीरो और लगाना चाहिए।" एक और यूजर ने लिखा, क्या सच में अब विदेशी लोग भारतीयों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पैसे ले रहे हैं और लोग इसका पैसा दे भी रहे हैं?"

Indian Railways: ट्रेन में RAC टिकट वालों की हो गई चांदी, अब मिलेगी यह खास सुविधा, बड़ी टेंशन खत्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।