रेलवे ने अब अपने यात्रियों की सुविधा बढ़ा दी है। रेलवे अब एसी कोच में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को भी फुल बेडरोल सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है। अब से पहले तक आरएएसी टिकट पर यात्रा करने वाले दो यात्रियों को एक ही बेडरोल मिलता था। इस वजह यात्रियों को सुविधा और कहासुनी की स्थिति बनती थी। नई सुविधा के तहत रेलवे अब हर एक आरएएसी यात्रियों को पैकेट बंद बेडरोल मुहैया कराएगा। इस बेडरोल में दो बेडशीट, एक ब्लैंकेट, एक तकिया और एक तौलिया शामिल किया गया है। अभी तक RAC वाले यात्रियों को सिर्फ एक बेडरोल मिलता था।
दरअसल, RAC टिकट वाले यात्री पूरा किराया देते हैं। लेकिन उन्हें साइड लोअर बर्थ की आधी सीट पर सफर करना पड़ता है। हालांकि, अब इन यात्रियों को कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिलेगी। कोच अटेंडेंट बर्थ पर पहुंचते ही बेडरोल मुहैया कराएगा।
RAC की फुल फॉर्म Reservation Against Cancellation होता है। इसका मतलब होता है कि किसी का टिकट कैंसिल होगा, तब आपको पूरी सीट मिलेगी। लेकिन तब तक आपको सिर्फ बैठने के लिए ही सीट मिलेगी। बता दें आरएसी की स्थिति में एक सीट पर 2 यात्री को बैठना होता है। RAC स्टटेस होने पर आपको सोने के लिए सीट नहीं मिलती है। अगर 2 लोगों को एक सीट मिलने पर अगर कोई भी एक व्यक्ति अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराता है तो दूसरे यात्री को पूरी सीट मिल जाती है।
वेटिंग होने पर क्या करें यात्री?
आपको बता दें ऐसा सिर्फ RAC होने पर होता है। अगर आपके टिकट में स्टेटस में वेटिंग शो कर रहा है। तब आप रिजर्वेशन के डिब्बे में नहीं बैठ सकते हैं। इस स्थिति में आपको ट्रेन से सफर करने के लिए जनरल डिब्बे में जाना होगा।
स्लीपर क्लास में RAC सीट कहां होती है?
स्लीपर क्लास में सभी कोच में अब सिर्फ साइड लोअर सीट दी जाती है। इसकी 7 सीटें आरएसी के लिए रिजर्व की गई हैं। इन पर कुल 14 यात्री सफर कर सकते हैं। बता दें साइड लोअर की 2 सीटों पर 2 लोग बैठ सकते हैं। अगर किसी का रिजर्वेशन कैंसिल होता है तो आप उन दोनों सीटों को मिलाकर स्लीपर सीट बना सकते हैं।