Get App

Viral Video: एक सेल्फी के बदले 100 रुपये...इस विदेशी महिला ने कमाने का खोजा ऐसा तरीका, लोग हो गए कायल

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला भारतीयों से सेल्फी खिंचवाने के लिए 100 रुपये चार्ज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:25 PM
Viral Video: एक सेल्फी के बदले 100 रुपये...इस विदेशी महिला ने कमाने का खोजा ऐसा तरीका, लोग हो गए कायल
Viral Video: विदेशी महिला ने अपने साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए 100 रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग विदेशी पर्यटकों के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए काफी एक्साईटेड रहते हैं, लेकिन कभी-कभी फोटो की अधिक डिमांड के कारण पर्यटक परेशान भी हो जाते हैं। हाल ही में एक विदेशी महिला ने इसी समस्या का एक अनोखा हल निकाला, जिसके बाद से उसकी कमाई भी होने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी महिला प्लेकार्ड पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं, जिसमें लिखा है कि एक फोटो खिचवाने का 100 रुपये चार्ज है। महिला के इस बोर्ड को देखकर कई लोग उनके पास आकर फोटो क्लिक करवाने लगे।

विदेशी महिला ने अपनाया ये तरीका

सेल्फी की भारी डिमांड को देखते हुए महिला ने ये अनोखा तरीका अपनाया। महिला ने अपने साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए 100 रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया। महिला ने एक बोर्ड बनवाया जिस पर लिखा था "1 Selfie 100 Rs."। इसके बाद लोग इस बोर्ड को देखकर उनके पास आते गए और 100 रुपये देकर उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। इस खास बिजनेस आईडिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें