Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला! सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान उन पर पानी जैसा दिखने वाला तरल पदार्थ फेंका गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री पर इस हमले के बाद आप के कई नेताओं ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 9:56 PM

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान हमला हुआ है। उनके ऊपर एक युवक ने पानी जैसा तरल पदार्थ फेंका। हालांकि इस हमले दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। यह घटना आम आदमी पार्टी के पदयात्रा के दौरान शनिवार शाम को हुई। इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

 


गर्माया दिल्ली का राजनीतिक माहौल

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की खबर ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की रैलियों में कभी हमले नहीं होते, जबकि केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और केंद्र सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही। मीडिया से बात करते हुए आप नेता ने यहां तक आरोप लगाए कि, एक शख्स ने केजरीवाल पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की।

 

आप का भाजपा पर बड़ा आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि केजरीवाल पर स्प्रिट फेंका गया था और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था की भी आलोचना की। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही बीजेपी अब इस तरह की घटिया हरकतें कर रही है, और जनता इसका बदला लेगी।

IL&FS को सब्सिडियरी कंपनी सफल बोलीदाता को बेचने के लिए NCLAT की मिली अनुमति, कर्ज चुकाने में मिलेगी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।