दिवाली के चलते इन दिनों बाजारों में भीड़ जबरदस्त है और ऐसे में चोरी और जेब कटने की वारदात भी काफी बढ़ जाती हैं, लेकिन दिल्ली के चांदनी चौक में तो कुछ गजब ही हो गया, जहां भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ का मोबाइल फोन ही चोरी कर लिया गया। यह घटना 20 अक्टूबर को हुई, जब मथौ और उनकी पत्नी दिवाली से पहले त्योहार की रौनक देखने भीड़भाड़ वाले बाजार में घूमने आए थे। अब पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
