G-20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी खास डिनर का आयोजन, जानें कौन कौन होगा मेहमान

G-20 Summit:राष्ट्रपति की तरफ से दिए जाने वाले इस डिनर में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को न्योता भेजा गया है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है

अपडेटेड Sep 09, 2023 पर 11:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G-20 Summit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को जी-20 सम्मेलन में भारत मंडपम के एक हॉल में डिनर का आयोजन करेंगी।

G-20 Summit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को जी-20 सम्मेलन में भारत मंडपम के एक हॉल में डिनर का आयोजन करेंगी। डिनर के लिए कई सारे नेताओं को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा कई सारे राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी इस डिनर के लिए बुलाया गया है। राष्ट्रपति की तरफ से दिए जा रहे इस डिनर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक ग्लोबल लेवल पर जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित दुनिया भर के बड़े नेता पहुंच गए हैं।

इन राज्यों के सीएम को भी दिया गया है न्योता

राष्ट्रपति की तरफ से दिए जाने वाले इस डिनर में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को न्योता भेजा गया है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के संचालन और लॉजिस्टिक्स का नेतृत्व कर रहे मुक्तेश परदेशी ने मीडिया को बताया कि रात्रिभोज के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेगा।

G20 Summit: शेरपा अमिताभ कांत ने कहा-लगभग तैयार है दिल्ली लीडर्स का डिक्लरेशन


दिल्ली में हो रहा है जी-20 सम्मेलन

G20 नेता समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और भारत G20 अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। G20 में 19 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूरोपियन यूनियन भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।