G-20 Summit: देश की राजधानी नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बिच ग्लोबल लेवल पर जी-20 समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीन दिनों तक दिल्ली पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली शहर क्षेत्र में आने वाले सराकरी और निजी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक को भी रेगुलेट किया जाएगा। जी-20 का असर रेलवे की सेवाओं पर भी पड़ेगा।
जी-20 की वजह से कैंसल हुईं इतनी ट्रेनें
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 300 से भी ज्यादा ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इन ट्रोनों की सेवाएं जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रभावित रहेंगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को 8 से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या अस्थाई रूप से इनका रूट डायवर्ट कर दिया है। रेलवे ने 207 ट्रेनों की सेवाओं को कैंसल कर दिया है। वहीं 15 ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किया गया है और छह ट्रेनों का रूट डायवर्जन हुआ है।
इन ट्रेनों के बढ़ाए गए हैं स्टॉपेज
वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन, वाराणसी-नई दिल्ली तेजस राजधानी सहित 70 ट्रेनों के स्टॉपेज को बढ़ाया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनों के शुरुआती और आखिरी स्टेशनों को भी बदल दिया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान किशनगंज में नहीं रुकेंगी। बता दें कि दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के कई सारे देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिल्ली में मौजूद रहेंगे। इस दौरान दिल्ली के कई सारे रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी कर दिया गया है। रास्तों को लेकर कई सारे प्रतिबंध 7 सितंबर की आधी रात से 10 सितंबर की आधी रात तक लागू रहेंगे।