भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर यानी रविवार के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में मॉनसून की गतिविधियां अब धीमी पड़ने लगी हैं। हालांकि IMD ने अगले कुछ दिनों के दौरान ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कुछ इलाकों में 8 सितंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
अगले तीन दिनों के मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को ही कहा था कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान को कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली और इससे सटे एनसीआर इलाके में सतही हवाएं चलने की आशंका जाहिर की है। मौसम एजेंसी के मुताबिक रविवार को ज्यादर वक्त तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 3 सितंबर से 6 सितंबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं सात से नौ सितंबर तक दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि रविवार को गैंगेटिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, ओडिशा, असम, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कोस्टल आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक के कुछ हिस्से, केरल और माहे में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
इन जगहों पर भी हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी अलग अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा बुधवार को केरल और माहे में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के साथ तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।