Gadar 2 देखने पहुंचा आदमी, सिनेमा हॉल में हुई मौत

Gadar 2 देखने पहुंचे लखीमपुर खेरी के रहने वाले एक 32 साल के आदमी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये आदमी इससे पहले की फिल्म देख पाता उसकी सीढ़ियों पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदमी काफी कम उम्र का था महज 32 साल की उम्र में ही उसे हार्ट अटैक आ गया।

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
तिवारी फन सिनेमा हॉल में सनी देओल की हिट फिल्म को देखने के लिए पहुंचा था।

गदर 2 देखने पहुंचा एक 32 साल का आदमी सिनेमा हॉल में मृत पाया गया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में हाल ही में एक दुर्घटना हुई। ये सारी घटना सिनेमा हॉल के भीतर लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो जाती है। हालांकि आस-पास के लोगों ने उसके फोन की मदद से घर कांटेक्ट कर दिया था। इसके अलावा उसे तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी हुई थी।

अकेले आया था फिल्म देखने

मृतक का नाम अशतक तिवारी बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में आदमी सिनेमा हॉल की सीढ़ियां चढ़ता दिखाई दे रहा है। अचानक से सीढ़ियों पर किसी से बात करते हुए वो बेहोश हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा शाम 7.50 बजे शनिवार को हुआ था। तिवारी फन सिनेमा हॉल में सनी देओल की हिट फिल्म को देखने के लिए पहुंचा था।  अचानक से सीढ़ियों पर बेहोश होने पर लोग उनकी मदद के लिए आगे आए।

बिना पेट्रोल के चलने वाली फ्यूल कार, नितिन गडकरी 29 अगस्त को करेंगे पेश

घरवालों को किया गया फोन

तिवारी के फोन को अनलॉक किया गया। गार्ड और बाउंसर्स ने मिलकर उसकी फैमिली को कांटेक्ट किया। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ASP नाएपाल सिंह ने उसकी डेथ कंफर्म की। पुलिस अशतक तिवारी की मौत की गहन जांच कर रहे हैं। अशतक द्वारकापुरी के रहने वाले थे और उनका ये इलाका सदर कोतवाली के अंदर आता है। इससे पहले गदर 2 से जुड़ी फैंस की लड़ाई की एक वीडियो भी सामने आई थी। जहां दो लोगों ने मूवी थिएटर में जमकर एक-दूसरे की धुलाई की। दोनों गदर 2 की स्क्रीनिंग में आए थे।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।