Get App

Ganesh Chaturthi 2024: पहली बार गणपति की स्थापना करने वाले भक्त रहें सावधान, जानें सही विधि

Ganesh Chaturthi 2024 Puja Vidhi and Mantra: गणेश चतुर्थी के अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। कई लोग अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। लेकिन, भगवान गणेश को घर लाने से पहले आपको उनकी स्थापना की विधि और नियम जानना बेहद जरूरी है। हम आपको पूजा विधि और मंत्र समेत अन्य पूरी जानकारी बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 12:13 PM
Ganesh Chaturthi 2024: पहली बार गणपति की स्थापना करने वाले भक्त रहें सावधान, जानें सही विधि
Ganesh Chaturthi 2024 Puja Vidhi and Mantra: भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था। इस तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। घर-घर में भगवान गणपति की स्थापना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार 7 सितंबर 2024 को है। गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना और पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी अपने घर पर गणपति स्थापित कर रहे हैं तो पूजा की विधि और मंत्रों को भी जान लेना चाहिए। मंत्रों और सही तरीके गणपति स्थापित करने से ही गजानन आपके कष्टों को दूर करते हैं।

यह त्यौहार 10 दिनों के गणेश उत्सव की शुरुआत का भी प्रतीक है। जिसे गणपति भक्त बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन, अगर आप पहली बार गणेशजी की स्थापना कर रहे हैं तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है।

ऐसी मूर्ति घर पर करें स्थापित

पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर 2024 को दोपहर 3:01 बजे शुरू होगी। यह तिथि 7 सितंबर को शाम 5.37 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.03 बजे से दोपहर 1.34 बजे तक रहेगा। इस शुभ समय पर भगवान गणेश की स्थापना करना शुभ रहेगा। उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज का कहना है कि जब भी आप घर पर भगवान गणेश की मूर्ति लाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि भगवान गणेश की नाक बाईं ओर झुकी हुई हो। ऐसी मूर्ति बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसे में मूर्ति घर पर लाने से पहले इस बात का ध्यान रखाना बेहद जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें