देश भर में गणपति की धूम मची हुई है। महाराष्ट्र में यह धूम कुछ ज्यादा रहती है। कुछ गणपति का विसर्जन भी होने लगा है। 5 दिन के सभी गणपति का विसर्जन हो चुका है। विसर्जन से जुड़ा बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। आईटी सिटी में एक दंपति ने घर पर गणेश मूर्ति स्थापित की। इसके बाद घर पर रखी 4 लाख रुपये की सोने की चेन गणेश जी को पहना दिया। फिर परिवार के लोग भूल गए कि गणेश जी को चेन पहनाई गई है। मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद परिवार को सोने की चेन के बारे में याद आया।