Garlic: आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा दिया गया है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। जब आप सर्दी यानी जाड़े के मौसम में इसे खाते हैं तो समझिए कि आपने एक साथ ढेर सारी बीमारियों की छुट्टी कर दी। डॉक्टर्स भी रोजाना डाइट में लहसुन शामिल करने की सलाह देते हैं। पहले के समय में लहसुन का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है। इसके साथ ही जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है।
