Maharashtra Gas Leak: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक केमिकल फैक्टरी से गैस लीक होने से हडकंप मच गया है। केमिकल का धुआं पूरे शहर में फैल गया है। सूत्रों ने बताया है कि लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है। पूरे शहर में धुआं फैलने से विजिबिलिटी कम हो गई। ठाणे फायर बिग्रेड के मुताबिक, इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी परेशानी सामने आई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार (12 सितंबर, 2024) देर रात अंबरनाथ में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव की सूचना मिली। इस घटना के बाद गैस पूरे इलाके में फैल गई।