Jeet Adani Engagement: देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे जीत अदाणी (Jeet Adani) ने एक हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह (Diva Jaimin Shah) से सगाई कर ली है। यह सगाई 12 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद मे हुई थी। सगाई सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। यह समारोह बेहद निजी था। दीवा जैमिन शाह हीरा कंपनी सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (C.Dinesh & Co. Pvt. Ltd) के मालिक जैमिन शाह की बेटी हैं। जैमिन शाह सूरत के हीरा बाजार के बड़े कारोबारियों में से एक हैं।
