Get App

Video: गाजियाबाद के GST ऑफिस में कारोबारी ने उतारे कपड़े, घूस मांगने का लगाया आरोप, धरने पर बैठा, वीडियो वायरल

Ghaziabad GST Office Video Viral: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के GST ऑफिस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ के एक कारोबारी ने जीएसटी अधिकारियों पर घूस मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद कारोबारी ऑफिस में ही सभी कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने लगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 11:02 AM
Video: गाजियाबाद के GST ऑफिस में कारोबारी ने उतारे कपड़े, घूस मांगने का लगाया आरोप, धरने पर बैठा, वीडियो वायरल
Ghaziabad GST Office Video Viral: कारोबारी का आरोप है कि जांच के नाम पर जबरन वसूली का दबाव बनाया गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोहन नगर पर स्थित जीएसटी ऑफिस के दफ्तर में एक कारोबारी कपड़े उतार कर धरने पर बैठ गया। जीएसटी ऑफिस को पहले सेल्स टैक्स चेक पोस्ट के नाम से जाना जाता था। कारोबारी ने अधिकारियों पर जांच के नाम पर जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। ऑफिस में दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वहीं, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कारोबारी के वाहन की जांच के दौरान ई-वे बिल की मियाद खत्म पाई गई थी। व्यापारी ने विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इतना बड़ा ड्रामा कर डाला।

कारोबारी ने आरोप लगाया है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी उससे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। नहीं देने पर अफसर उसे परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। इससे आधार पर जीएसटी विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कारोबारी सेल टैक्स अधिकारी के सामने उसके ऑफिस में ही कपड़े उतार कर बैठ गया है। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। कारोबारी की पहचान गाजियाबाद के मोहन नगर के रहने वाले अक्षय जैन के रूप में हुई है। अक्षय मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। वह लोहे का बिजनेस करते हैं। उनका गाजियाबाद में भी गोदाम है। अक्षय जैन कपड़े उतारकर जमीन पर बैठ गए। वीडियो में जैन कह रहे हैं, मेरे पास हैं ही नहीं पैसे। दो लाख रुपये कहां से देंगे। इस दौरान वह एक-एक करके कपड़े भी उतारते रहे और कहा कि मैं यहीं दिगंबर अवस्था में बैठूंगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें