Ramleela VIDEO: संजीवनी बूटी लेने जा रहे थे हनुमान जी, तभी हवा में टूट गई क्रेन की रस्सी, फिर...

Ramleela Viral Video: रामायण मंचन के दौरान हनुमान जी का किरदार निभा रहे शख्स के साथ हादसा हो गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। क्रेन की रस्सी के सहारे हाथ में संजीवनी बूटी लेकर उड़ रहे हनुमान जी अचानक नीचे गिर जाते हैं। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच जाती है

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
Ramleela Viral Video: रामलीला में हनुमान जी का रोल कर रहे शख्स क्रेन से गिर गए

Ramleela Viral Video: दशहरा से पहले इस वक्त पूरे देश में चल रहे रामलीला को लेकर धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही दशहरा तक लगातार रामलीला के मंचन होते रहते हैं। इस बीच, एक दुखद खबर सामने आई है जहां रामलीला आयोजन के दौरान हनुमान जी का किरदार निभाने वाले व्यक्ति एक हादसे में बाल-बाल बच गए। रामायण में संजीवनी बूटी का किस्सा तो हम बचपन से ही सुनते और देखते आ रहे हैं। रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरी पर्वत गए थे। यहीं से बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचे थे।

सोशल मीडिया पर रामलीला का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें संजीवनी बूटी लेकर उड़े हनुमान जी का किरदार निभाने वाले शख्स क्रेन में गड़बड़ी के कारण हवा से सीधा जमीन पर गिर जाते हैं। इसे देखकर वहां बैठे दर्शक चौंक जाते है।

दरअसल, रामायण के अनुसार प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्ध में जब लक्ष्मण और मेघनाद लड़ाई कर रहे थे तब मेघनाद ने शक्ति का प्रयोग करके लक्ष्मण जी को मूर्छित कर दिया था। लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी सुषेण वैद्य को रावण की लंका ले उठाकर लाए थे। उन्होंने हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने के लिए कहा था।


फिलहाल, हम ताजा मामले पर बात करते हैं। रामायण मंचन के दौरान हनुमान जी का किरदार निभा रहे शख्स के साथ बड़ा हादसा गया। क्रेन की रस्सी के सहारे हाथ में संजीवनी बूटी लेकर उड़ रहे हनुमान जी अचानक नीचे गिर जाते हैं। 24 सेकंड की वायरल वीडियो में महज 20 सेकंड बाद ये हादसा होता दिखाई दे है। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि, घटना कब और कहां की है, यह जानकारी अभी साफी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: इंसानों की तरह खड़े होकर लिफ्ट मांगने लगा भालू, 'हाय-बाय' का तरीका देख चौंक जाएंगे आप

यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स मजे ले रहे हैं। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स इस क्रेन मालिक पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग क्रेन सर्विस को कोसते नजर आ रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह तो किसी के भी साथ हो सकता है। इसमें किसी को दोष देना ठीक नहीं है। इसे सहजता से लेना चाहिए। फिलहाल, वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।