VIDEO: इंसानों की तरह खड़े होकर लिफ्ट मांगने लगा भालू, 'हाय-बाय' का तरीका देख चौंक जाएंगे आप

Latest Trending News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शेयर किए जा रहे वीडियो में ट्रिप पर जा रही कार सवार एक फैमिली जब रास्ते से गुजरी तो सड़क किनारे खड़े एक भालू ने यात्रियों को पंजे हिलाकर 'हाय-बाय' किया। इस अनोखे क्षण को कार में बैठे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Latest Trending News: वायरल वीडियो में सड़क किनारे एक भालू अपने दोनों पैरों पर खड़े होकर लिफ्ट मांगता दिखाई दे रहा है

Latest Trending News: सोशल मीडिया पर एक भालू का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। क्यूट वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश कर दिया। वीडियो में इंसानों और जानवरों की गहरी दोस्ती का एक दुर्लभ और अनोखा पल कैमरे में कैद किया गया है। भालू के इस वीडियो ने शूट कर रहे कार में बैठे लोगों और ऑनलाइन यूजर्स दोनों जगह हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में भालू इंसानों जैसी हरकत करते दिख रहा है। छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।

दरअसल, फैमिली ट्रिप पर जा रहा एक परिवार जब एक जंगली रास्ते से गुजर रहा था तभी सड़क किनारे खड़े एक अनोखे भालू पर नजर पड़ी। वह पास से गुजर रहे यात्रियों को पंजे हिलाकर 'हाय-बाय' करता दिख रहा है। इस मजेदार पल को कार में बैठे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में भालू को सड़क किनारे इंसानों की तरफ खड़े होकर कार की ओर हाथ लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कैसे भालू पहले अपने दो पैरों पर खड़ा होता है और फिर हवा में अपने पंजे लहराते हुए लोगों को बाय करता है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भालू के मनमोहक हावभाव से मंत्रमुग्ध कर दिया है।


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने हंसते की इमोजी के साथ लिखा, "यह लिफ्ट मांग रहा था..।" दूसरे ने लिखा, "ओह, यह सामान्य दिखने की बहुत कोशिश कर रहा है, लेकिन है नहीं। मुस्कुराओ और हाथ हिलाओ...।"

एक तीसरे इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "मैंने अपने फोन की तरफ हाथ क्यों हिलाया।" यूजर्स के कई कमेंट्स के बीच एक ने मजे लेते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से सोच रहा था कि तुम इतनी तेजी से कहां जा रहे हो? यह आपको रुकने के लिए हाथ लहरा रहा था ताकि यह आपसे कुछ खाने का सामान ले सके। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए।

View this post on Instagram

A post shared by Pubity (@pubity)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।