Credit Cards

Ghee Benefits: सर्दियों में घी खाने से स्किन रहेगी ग्लो, बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानिए कमाल के फायदे

Ghee Benefits: सर्दियों में घी खाना कई बीमारियों के इलाज के लिए रामबाण है। आयुर्वेद में भी घी ठंड के मौसम में काफी फायदेमंद माना गया है

अपडेटेड Nov 30, 2022 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
कब्ज, ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी तमाम बीमारियों के लिए फायदेमंद है।

Ghee Benefits: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में डाइट का बेहद खयाल रखने की जरूरत है। इन दिनों डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है जो शरीर को गर्म रखें। ताकि सर्दी, खांसी से दूर रहे। पुराने समय में लोग घी (Ghee) का काफी इस्तेमाल करते थे। वैसे भी घी का इस्तेमाल भारत के लगभग हर घर में होता है। लोग इसे खाने के साथ और कई अन्य तरीकों से भी इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में अगर अपनी सेहत और स्किन को लेकर परेशान हैं तो आप घी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में घी खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

घी खाने से आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। कब्ज, ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी तमाम बीमारियों के लिए फायदेमंद है। आज हम आपको घी के ढेर सारे फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए


कई लोग घी को ठंडी तासीर का मानते हैं इसलिए सर्दियों में घी खाने से परहेज करते हैं। घी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। घी में विटामिन A, D, E और K मौजूद होते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। घी लगी रोटी खाने से शरीर मजबूत होता है। इसके साथ ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति आती है। घी का इस्तेमाल रोटियों पर डाल कर सकते हैं। इसके अलावा सब्जियों, दाल में डाल सकते हैं। वहीं घी वजन को कम करने में मदद करता है। हालांकि घी फैटी होता है, लेकिन इसमें सेच्युरेटेड फैट मौजूद होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

Hair Growth: क्या बाल कटाने से लंबे होते हैं? फॉलो करें ये टिप्स, दोगुना होगी ग्रोथ

आंत और डाइजेशन के लिए फायदेमंद

घी में कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। यह आंत को हेल्दी बनाये रखता है। घी खाने से डाइजेशन की समस्या दूर होती है। अपनी रोटी में एक चम्मच घी मिलाने से रोटी न केवल नरम हो जाती है बल्कि कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

सर्दी खांसी दूर भगाएं

घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल दोनों तरह के गुण होते हैं। जिससे खांसी और जुकाम के इलाज में कारगर है। शुद्ध गाय के घी की कुछ गर्म बूंदों को नाक में डालने से सर्दी-खांसी में तुरंत राहत मिल सकती है।

स्किन करेगी ग्लो 

घी का इस्तेमाल सिर्फ खाने या स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं ब्लकि स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए भी कर सकते हैं। इसे स्किन पर लगाने से यह एक बेहतरीन नैचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। घी आवश्यक वसा से बना होता है जो त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। यह ड्राई स्कैल्प और बालों को भी मॉइस्चराइज़ करने में कारगर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।