Get App

Giloy: क्या गिलोय के सेवन से आपका लीवर खराब हो सकता है? आयुष मंत्रालय ने दिया ये जवाब

COVID-19 महामारी के दौरान गिलोय या गुडुची का जबरदस्‍त इस्‍तेमाल किया गया है, भारत में इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए उपयोग किए गए कई उत्‍पादों में से गिलोय को सबसे बेहतर औषधि माना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 7:03 PM
Giloy: क्या गिलोय के सेवन से आपका लीवर खराब हो सकता है? आयुष मंत्रालय ने दिया ये जवाब
हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गिलोय/गुडुची का लीवर की खराबी से जोड़ा गया है, जिसके बाद सरकार का यह बयान सामने आया है

आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry) ने गिलोय (Giloy) या गुडुची (टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया) को लीवर खराब होने से जोड़ने वाली रिपोर्ट को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि यह सुरक्षित है और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लीवर पर इसका कोई जहरीला प्रभाव नहीं है। दरअसल, कोरोना काल के दौरान लोगों ने गिलोय या गुडुची का जबरदस्‍त इस्‍तेमाल किया था। इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए उपयोग किए गए कई उत्‍पादों में से गिलोय को सबसे बेहतर औषधि माना गया है।

हालांकि, हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गिलोय/गुडुची का लीवर की खराबी से जोड़ा गया है। इन मीडियो रिपोर्टों को खारिज करते हुए आयुष मंत्रालय ने एक बार फिर यह दोहराया है कि गिलोय/गुडुची (टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया) बेहद सुरक्षित औषधि है और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसका शरीर पर कोई जहरीला प्रभाव नहीं पड़ता है।

International Flights: विदेश जानेका प्लान बना रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी! अप्रैल से शुरू हो सकती है रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स

आयुष मंत्रालय ने कहा कि इस जड़ी-बूटी का उपयोग ट्रेडिशनल मेडिसिन सिस्टम में व्यापक थेराप्यूटिक ऍप्लिकेशन्स के लिए किया जाता है और यहां तक ​​कि इसका उपयोग COVID-19 के मैनेजमेंट में भी किया जाता है। मंत्रालय ने आगे कहा कि समग्र स्वास्थ्य लाभों को ध्यान में रखते हुए, जड़ी बूटी को विषैला (toxic) होने का दावा नहीं किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें