Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, कई वाहन और दुकानें जलकर खाक

Giridih Violence: झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प की खबरें सामने आई हैं। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है

अपडेटेड Mar 15, 2025 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Giridih Violence: झारखंड के गिरिडीह जिले में होली की रात दो समूहों के बीच हुई झड़प से भारी बवाल हो गया।

झारखंड के गिरिडीह जिले में होली के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गई है। वहीं कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात काबू में हैं। कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह के घोडथंबा में होली का जुलूस निकाला गया था। इस दौरान एक समुदाय ने होली का जुलूस निकालने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव किया।

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं। इसके अलावा, लोगों की भी पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई।


जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगाई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शख्स ने रॉड से श्रद्धालुओं पर किया हमला, 5 घायल, 1 ICU में भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।