झारखंड के गिरिडीह जिले में होली के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गई है। वहीं कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात काबू में हैं। कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह के घोडथंबा में होली का जुलूस निकाला गया था। इस दौरान एक समुदाय ने होली का जुलूस निकालने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव किया।