Get App

Video: लड़की ने कचरा फेंकने के लिए लगाया जबरदस्त दिमाग, सोशल मीडिया में हो गई वायरल, लग रहे हैं हंसी के ठहाके

Video viral: सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मजेदार, कुछ हंसी वाले तो कुछ ज्ञानवर्धक पोस्ट भी शामिल रहती है। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की कार से कचरा फेंकने की कोशिश करती है। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। फिर ऐसा दिमाग लगाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग की चकरा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 3:19 PM
Video: लड़की ने कचरा फेंकने के लिए लगाया जबरदस्त दिमाग, सोशल मीडिया में हो गई वायरल, लग रहे हैं हंसी के ठहाके
Video viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। जिसमें हर रोज कोई न कोई नया वीडियो वायरल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही वायरल वीडियो (Viral Video) के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। आमतौर पर सोशल मीडिया में फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखते ही यूजर्स भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की कार से कचरा फेंकने की कोशिश कर रही है। महिला के कचरा फेकने के तरीके से हर कोई हैरान है।

वायरल वीडियो में लड़की का दिमाग देखकर आपका दिमाग की चकरा जाएगा। बहुत से लोग अपना माथा पीटने लगे। वहीं कुछ लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि लड़की ने अपना 200 फीसदी दिमाग इस्तेमाल किया है।

कचरा फेंकते हुए लड़की का वीडियो वायरल

दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की कार में बैठी हुई है। उसके हाथ में कूड़े का एक बैग है। उसे वो कूड़ेदान में डालना चाहती है। लेकिन कार से कूड़ेदान की दूरी काफी है। लिहाजा वो कार से बैठे-बैठे कचरा नहीं फेंक पा रही है। ऐसे में लड़की ने गजब का दिमाग लगाया। लड़की कार से उतरती है। कूड़ेदान के पास पहुंचती और उसे खींचकर अपने कार के थोड़ा करीब रख लेती है। फिर कार में बैठकर कचरा फेंक देती है। दुर्भाग्य ये है कि कूड़ेदान को नजदीक रखने के बावजूद लड़की कूड़ेदान पर कचरा नहीं फेंक पाई। पूरा कचरा कूड़ेदान के बाहर गिरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें