Girl Video: दीदी का यमराज के साथ है 24 घंटे उठना-बैठना! कलेजा थामकर देखें वीडियो

Girl Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही लोगों की सांसें अटक जाएंगी। जो कोई इस वीडियो को देख रहा है। वहीं हैरान है। वीडियो में एक लड़की पहाड़ के ढलान पर बाइक से तेज रफ्तार से जा रही है। एक छोटी सी गलती पर फौरन यमराज के दर्शन हो जाएंगे

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
Girl Video: वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि दीदी की यमराज से पक्की वाली दोस्ती है। इसके लिए बाइक में पेट्रोल हो या न हो, ब्रेक होना बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की जान सूख जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको पक्का यकीन हो जाएगा कि यमराज से अगर दोस्ती हो गई तो कोई खतरा नहीं है। वीडियो में एक लड़की पहाड़ों पर बाइक से सफर करती है। बाइक में भी पीछे ढेर सारा सामान बंधा हुआ है। संकरी गलियां, घुमावदार रास्ते से बाइक को मोड़ना कोई आसान काम नहीं है।

वीडियो देखने के बाद हर किसी की सांसें थम गईं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी बाइक पर जानवरों का चारा बांधकर पहाड़ियों की ढलान से नीचे उतर रही है। ऐसे रास्तों पर चलने के लिए बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहती है। एक छोटी से गलती होने पर कब जान से हाथ धो बैठें, कोई भरोसा नहीं है।

100 फीट नीचे पहाड़ी से उतर रही हैं दीदी


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की (दीदी) अपनी बाइक पर जानवरों का चारा बांधे पहाड़ियों के ढलान भरे रास्तों से उतर रही है। ये रास्ते इतने संकरे और खतरनाक हैं कि इसमें जरा सा भी बैलेंस इधर-उधर हुआ कि आप हजारों फीट नीचे खाईं में गिर जाएंगे। रास्ते में हर 100 मीटर पर एक अंधा मोड़ मिल जाएगा। ये रास्ते इतने पतले हैं कि इस पर सिर्फ एक बाइक ही आ-जा सकती है। वीडियो में एक जगह पर आमने-सामने से चली आ रही दो लड़कियों की बाइक एक मोड़ पर टकरा भी जाती है। फिर वे दोनों जैसे-तैसे एडजस्ट करते हुए वहां से निकल जाती हैं। वीडियो को देख ये कहा जा सकता है कि इससे खतरनाक रास्ते आपने शायद ही कभी अपने जीवन में देखा होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Altu Faltu (@altu.faltu)

नारी शक्ति जिंदाबाद

इस वीडियो को देखते ही कमेंट्स की बौछार होने लगी। एक यूजर ने लिखा कि नारी शक्ति जिंदाबाद। दूसरे ने लिखा - मैं यह स्वीकार करता हूं कि ये लड़कियां तो मुझसे भी बड़ी हैवी ड्राइवर निकलीं। तीसरे ने लिखा - पेट्रोल ना हो तो चलेगा लेकिन गाड़ी में ब्रेक जरूर होना चाहिए। चौथे ने लिखा - ये लड़कियां कौन सी बाइक चला रही हैं।

Video: बाइक के इंजन में बैठा था कोबरा, देखते ही कांप उठे लोग, यहां देखें पूरा वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।