सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की जान सूख जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको पक्का यकीन हो जाएगा कि यमराज से अगर दोस्ती हो गई तो कोई खतरा नहीं है। वीडियो में एक लड़की पहाड़ों पर बाइक से सफर करती है। बाइक में भी पीछे ढेर सारा सामान बंधा हुआ है। संकरी गलियां, घुमावदार रास्ते से बाइक को मोड़ना कोई आसान काम नहीं है।
