अगर आप अब Google Map के सर्च बॉक्स पर Bharat टाइप करेंगे तो रिजल्ट में आपको साउथ एशिया का एक देश दिखाई देगा। इसके साथ ही आपको भारतीय झंडे का डिजिटल कोड भी दिखेगा। गूगल मैप पर आप हिंदी में लिखो या इंग्लिश में भारत टाइप करने पर India लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देने लगे हैं। इंडिया और भारत को गूगल मैप पर साउथ एशिया के देश के रूप में रिप्रेजेंट किया जा रहा है। भारत का ऑफिशियल मैप देखने के लिए आप गूगल पर भारत या इंडिया दोनों में से किसी भी नाम को लिख सकते हैं।
