Get App

Google Maps पर अब India की जगह दिखाई दे रहा Bharat, जानिए क्या है अपडेट

गूगल मैप पर भी अब धीरे-धीरे इंडिया की जगह भारत का नाम छाने लगा। केंद्र के इंडिया की बजाय भारत के इस्तेमाल को लेकर कवायद तेज होने के बाद से ऑनलाइन साइट में भी ये बदलाव दिखने लगा है। हालांकि गूगल ट्रांसलेट में इंडिया और भारत के नाम से सर्च करने पर आपको रिजल्ट सेम मिलेंगे लेकिन इसे बदलाव की शुरुआत कहा जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2023 पर 4:36 PM
Google Maps पर अब India की जगह दिखाई दे रहा Bharat, जानिए क्या है अपडेट
भारत में गूगल के यूजर्स अगर ध्यान दें तो पाएंगे की हिंदी भाषा में गूगल अब इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल कर रहा है।

अगर आप अब Google Map के सर्च बॉक्स पर Bharat टाइप करेंगे तो रिजल्ट में आपको साउथ एशिया का एक देश दिखाई देगा। इसके साथ ही आपको भारतीय झंडे का डिजिटल कोड भी दिखेगा। गूगल मैप पर आप हिंदी में लिखो या इंग्लिश में भारत टाइप करने पर India लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देने लगे हैं। इंडिया और भारत को गूगल मैप पर साउथ एशिया के देश के रूप में रिप्रेजेंट किया जा रहा है। भारत का ऑफिशियल मैप देखने के लिए आप गूगल पर भारत या इंडिया दोनों में से किसी भी नाम को लिख सकते हैं।

केंद्र सरकार बदलने चली इंडिया का नाम

गूगल मैप के हिंदी वर्जन में सर्च करने पर भारत दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे अब केंद्र सरकार इंडिया की जगह पर भारत के इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस कर रही है। सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं बल्कि सर्च, ट्रांसलेटर, खबरों में भी अब गूगल भारत और इंडिया जैसे दोनों ऑप्शन दे रहा है। हालांकि दोनों में से कुछ भी टाइप करने पर आपको एक जैसे ही रिजल्ट मिलेंगे।

भारत की खोज करना अब गूगल मैप पर हुआ कॉमन

भारत में गूगल के यूजर्स अगर ध्यान दें तो पाएंगे की हिंदी भाषा में गूगल अब इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेट फीचर में अभी भी इंग्लिश में इंडिया लिखने पर हिंदी में भारत ही रिजल्ट में आ रहा है। इसके अलावा गूगल और इंडिया के अन्य पर्यायवाची ट्रांसलेट जैसे हिंदुस्तान और भारतवर्ष करके दे रहा है। नए बदलाव धीरे-धीरे कस्टमर्स के बीच आ रहे हैं। पूरी तरह से इसे लोगों की आदत में ढलने के लिए और भी समय लग जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें