Get App

गूगल पर इन चीजों को कभी न करें सर्च, वरना हो जाएगी जेल

इंटरनेट पर की गई हर सर्च ट्रैक की जा सकती है, और कुछ सर्च टर्म्स कानूनी संकट में डाल सकते हैं। ‘बम बनाने का तरीका’, ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’, ‘हैकिंग’ और ‘पायरेटेड मूवी डाउनलोड’ जैसी खोजें आपको पुलिस जांच या गिरफ्तारी तक पहुंचा सकती हैं। साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें, साइबर कानूनों का पालन करें और अवैध सर्चिंग से बचें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2025 पर 6:14 PM
गूगल पर इन चीजों को कभी न करें सर्च, वरना हो जाएगी जेल
साइबर अपराधों से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

आज के दौर में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सुबह की खबरों से लेकर रात के मनोरंजन तक, हर सवाल का जवाब बस एक क्लिक की दूरी पर है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ऑनलाइन सर्चिंग आदतें आपको कानूनी पचड़ों में भी डाल सकती हैं? कई बार लोग उत्सुकता या मजाक में ऐसी चीजें गूगल पर खोज लेते हैं, जिनसे अनजाने में वे साइबर सुरक्षा एजेंसियों   के रडार पर आ सकते हैं। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) और सुरक्षा एजेंसियां आपकी ब्राउजिंग एक्टिविटी पर नजर रखती हैं, खासकर जब आप कुछ संवेदनशील या गैरकानूनी टॉपिक्स सर्च करते हैं।

गलत सर्च टर्म्स न सिर्फ आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं, बल्कि आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए। आइए जानते हैं वे चार खतरनाक सर्च टर्म्स, जिनसे बचना ही बेहतर है।

बम बनाने का तरीका सर्च करना पड़ सकता है भारी

अगर आप मज़ाक में भी गूगल पर ‘बम कैसे बनाएं’ या ‘विस्फोटक बनाने का तरीका’ जैसी चीजें सर्च करते हैं, तो आपको गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखती हैं। अगर आपको किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया गया, तो पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है और स्थिति गंभीर होने पर आपकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें