Get App

"खुश रहो, शादी कर लेना" गुजरात में महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा मैसेज, फिर कर ली आत्महत्या

राधा की बहन अलका ने कहा, "मेरी बहन एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रविवार की रात, वह घर लौटी, खाना खाया और फिर हम सोने चले गए। अगली सुबह हमने उसे मृत पाया। जब हमने उसका फोन चेक किया, तो हमें उसके रिकॉर्ड किए गए वीडियो मिले। हमने सब कुछ पुलिस को सौंप दिया है और हमें उस आदमी पर शक है, जिससे वह बात कर रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 6:42 PM
"खुश रहो, शादी कर लेना" गुजरात में महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा मैसेज, फिर कर ली आत्महत्या
"खुश रहो, शादी कर लेना" गुजरात में महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा मैसेज, फिर कर ली आत्महत्या

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक 27 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने अपने एक रिकॉर्डेड मैसेज छोड़ा, जिसमें उसने अपने प्रेमी से माफी मांगी और कहा कि वह घर में हो रहे झगड़ों से थक चुकी थी। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली राधा ठाकोर कुछ साल पहले अपने पति से अलग हो गई थीं और पालनपुर में अपनी बहन के साथ रह रही थीं। अब राधा के परिवार ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिससे पता चलता है कि वे उसे नहीं जानते हैं।

राधा की बहन अलका ने कहा, "मेरी बहन एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रविवार की रात, वह घर लौटी, खाना खाया और फिर हम सोने चले गए। अगली सुबह हमने उसे मृत पाया। जब हमने उसका फोन चेक किया, तो हमें उसके रिकॉर्ड किए गए वीडियो मिले। हमने सब कुछ पुलिस को सौंप दिया है और हमें उस आदमी पर शक है, जिससे वह बात कर रही थी।"

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की आत्महत्या का कारण क्या है और उसने अपने वीडियो में माफी क्यों मांगी। उनकी आखिरी रिकॉर्ड की गई बातचीत में, राधा को उस आदमी से एक तस्वीर मांगते हुए सुना गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें