Get App

Gujarat Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बस और SUV की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 9 घायल

Gujarat Accident: पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस दौरान हुआ जब बस राजस्थान के सिरोही की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि SUV कार चालक लापरवाही से हाईवे पर गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी चालक 32 वर्षीय दिलीप खोखरिया के अलावा चार अन्य की भी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 11:18 PM
Gujarat Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बस और SUV की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 9 घायल
Gujarat Accident: एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार 6 लोगों सहित 9 व्यक्ति घायल हो गए हैं

Gujarat Accident News: गुजरात के बनासकांठा जिले में एक SUV कार और एक बस के बीच हुई भीषण टक्कर में एक कपल और उनके दो बेटों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार (27 फरवरी) को बताया कि अमीरगढ़ कस्बे के पास शाम करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV ) से भिड़ी बस 'राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम' की थी।

अमीरगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर एस के परमार ने बताया, "यह हादसा उस दौरान हुआ जब बस राजस्थान के सिरोही की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एसयूवी का चालक लापरवाही से हाईवे पर गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में चालक की भी मौत हो गई है।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी चालक 32 वर्षीय दिलीप खोखरिया के अलावा चार अन्य की भी मौत हो गई।

परमार ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार छह लोगों सहित 9 व्यक्ति घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान खोखरिया की पत्नी मेवलीबेन (28), उनके दो बेटों रोहित (6) और ऋत्विक (3) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य मृतक की पहचान सुंदरीबेन सोलंकी (60) के रूप में हुई है। ये सभी अमीरगढ़ तालुका के धनपुरा के निवासी थे।

परमार ने पीटीआई से कहा, "एसयूवी चालक ने हाईवे पर गलत दिशा से एंट्री किया और उसकी गाड़ी बस से भिड़ गई। बस अहमदाबाद से सिरोही जा रही थी। हालांकि, बस चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुआ, क्योंकि एसयूवी गलत दिशा से आ रही थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें