जंजीर से बांधा, सरेआम की पिटाई फिर महिला की कराई परेड...गुजरात में शर्मसार हुई इंसानियत

Gujarat: गुजरात में महिला को तालिबानी सजा देने की शर्मनाक घटना सामने आई है। राज्य के दाहोद जिले में एक महिला को ​एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे बाइक के पीछे बांधकर घसीटा गया। पुलिस ने इस मामले में 15 के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 12 को अरेस्ट कर लिया है

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 5:04 PM
इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है

गुजरात के मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यह मामला गुजरात दाहोद जिले का बताया जा रहा है, जहां पर एक महिला को दूसरे युवक के साथ संबंध होने का आरोप में  बेरहमी से पीटा गया। महिला को अर्धनग्न अवस्था में बाइक के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। पीड़ित महिला के शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला के साथ क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी 3 आरोपियों की तलाश जारी है।

गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध


मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि 35 साल की महिला का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब महिला अपने प्रेमी से मिलने गई तो गांव वालों को इसकी भनक लग गई। महिला के प्रेमी के घर में बाहर निकाल कर उसकी पिटाई की और फिर उसको अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में भी घुमाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की महिला का पति पहले से ही जेल में है। पति के जेल जाने के बाद से महिला अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी। कुछ महीने पहले महिला का ससुराल वालों से संबंध खराब हो गया था, जिसके बाद वह अपने माता-पिता के पास चली गई थी।

पुलिस ने शुरू की कार्यवाई

जालोद पुलिस के मुताबिक महिला का उसके पति के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, वह दो-तीन महीने अपने माता-पिता के घर से उस व्यक्ति के पास चली गई थी। गांव वालों को इसके बारे में पता चलने के बाद जिसके बाद 15 लोगों के समूह ने उसके घर पर जाकर महिला को घर से बाहर ला कर पीटा और उसके कपड़े उतार उसको घसीटकर ससुराल तक ले कर आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले पर तुरंत करवाई की है।

Budget 2025: इधर संसद में बजट पेश कर रही थीं निर्मला सीतारमण, उधर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।