गुजरात के वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राहुल जाट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वो हरियाणा का रहने वाला है। गुजरात में क्राइम करता था। फिर हर क्राइम के बाद मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर शरण लेता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि 25 दिनों में पांच हत्याएं कर चुका है। यह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। उसने बताया कि हत्या के बाद कई बार वह शवों के साथ ही सो जाता था।