Gut Health: पेट शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है। किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। वो हमारी सेहत के लिए लाभदायक है या नहीं। ये सारी चीजें हमारी पाचनशक्ति पर निर्भर करती है। अगर पाचनतंत्र सही से काम करता है तो आपको अपच की तकलीफ नहीं होती है। लेकिन अगर पाचनतंत्र बिगड़ गया तो दस्त, उल्टी, मोटापा, कब्ज़ जैसी कई तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे शरीर को परेशानी होने लगती है। ऐसे में पेट को दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। यह तभी संभव है जब आंत में गुड बैक्टीरिया ज्यादा हों। गट बैक्टीरिया को गुड बैक्टीरिया के रूप में समझा जाता है।
शरीर में टॉक्सिक बैक्टीरिया (Toxic bacteria) और गुड बैक्टीरिया (Good bacteria) का संतुलन बेहद जरूरी है। पेट में कई माइक्रोबायोम (microbiome) होते हैं, जो असल में बैक्टीरिया की छोटी-छोटी कम्युनिटी होती हैं। इनमें गुड बैक्टीरिया और टॉक्सिक बैक्टीरिया के साथ ही फंगी (Fungus) और वायरस (Virus) भी होते हैं। इनका संतुलन बहुत जरूरी है।
गट हेल्थ खराब होने पर पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में गैस बनना, पेट फूलना, बदहजमी होना, पेट में मरोड़ उटना यानी कैंप्स आना, खट्टी डकारें या फिर सीने पर जलन की समस्या ह सकती है। इतना ही नहीं गट हेल्थ खराब होने से नींद भी कम आती है। जिससे हर समय थकान बनी रहती है। घंटों लेटे रहने के बाद भी यह थकान दूर नहीं होती है। वहीं स्किन से जुड़ी से समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इनमें त्वचा पर खुजली होना, दानें निकलना, जलन होना, लाल निशान बनना, रैशेज होना जैसे लक्षण शामिल हैं। स्किन से जुड़ी समस्याएं एग्जिमा का रूप भी ले सकती हैं।
गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड
लहसुन प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। यह आंत में गुण बिफीडो-बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह रोग को बढ़ावा देने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है।
केला पाचन के बहुत फायदेमंद होता है। यह एक कम फ्रुक्टोज वाला फल है, जो फाइबर से भरपूर होने के साथ ही इनुलिन का अच्छा सोर्स होता है। यह एक तत्व होता है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाता है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
पेट और पाचन को अच्छा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे पाचनतंत्र अच्छा होता है। पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर रहती है। अगर शरीर में पानी की मात्रा अच्छी है तो इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आपको हर घंटे पर पानी पीते रहना चाहिए।