Hanuman Jayanti 2024: आज देशभर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार हनुमान जयंती मंगलवार को पड़ रही है जिसकी वजह से यह और खास हो गया है। आज हनुमान जी की पूजा करने पर आपको अपने तमाम कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। हनुमान जयंती पर हनुमान जी की विशेष पूजा करने का प्रावधान है। ऐसा करके हम अपने जीवन में आने वाली तमाम अड़चनों को दूर कर सकते हैं। हनुमान जयंती के दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन व्रत करने के अलावा बूंदी, हलवा, लड्डू जैसी मीठी चीजों का भोग लगाने से हनुमान की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है।
