कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जिसके साथ दीपावली के पर्व की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस का पर्व आज (29 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इसे धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ चीजों को घर लाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि उपासना करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।