Happy Holi 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को होली की बधाई, जानिए क्या कहा

Happy Holi 2025: देश भर में आज धूमधाम से रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं

अपडेटेड Mar 14, 2025 पर 9:58 AM
Happy Holi 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

रंगों के त्योहार होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। रंग-गुलाल और पिचकारी से बाजार सजे हुए हैं। देश की गलियों और सड़कों में लोग होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व आनंद से भरा उत्सव है। इसे मनाने से नए उत्साह का संचार होता है और हरेक का जीवन ऊर्जा से भर जाता है। रंग और उत्सवों का यह त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा।


होली खुशियां-उत्साह लेकर आती है- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाता है। मुर्मू ने एक संदेश में भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आसपास प्यार और सकारात्मकता का विस्तार करना सिखाता है। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे।

ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगों की बौछार

मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।

Holi Skin Care: रंगों की मस्ती में न हो स्किन और बालों का नुकसान, होली से पहले अपनाएं ये जरूरी टिप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।