Happy Promise day 2023: वैलेंटाइन वीक का काउंटडाउन हफ्ता शुरू हो चुका है। साल का ये हफ्ता हमेशा से ही युवाओं के बीच खास रहता है। हर साल पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह साल का वह समय है जब हम अपने प्यार के प्रति लगाव का इजहार करते हैं। जिन लोगों को किसी पर क्रश है, वे अपनी बात को पहुंचाने का काम करते हैं। अविवाहित लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ दिन बिताते हैं। वैलेंटाइनड डे से एक हफ्ते पहले ही दिन शुरू हो जाते हैं। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे और और आखिर में आता है 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे। हर एक दिन अपना महत्व होता है।
