भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तिरुत्तानी में हुआ था। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं, जो हमें गलत राह पर जाने से बचाते हैं। जिंदगी में सही-गलत का फर्क समझाते हैं और समाज में हमें एक बेहतर इंसान बनाने की तमाम कोशिशें करते हैं। आज 5 सितंबर को मनाए जा रहे शिक्षक दिवस के मौके पर आप भी अपने ऐसे टीचर्स को याद करें।
हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई शिक्षक जरूर होता है। आप भी अपने शिक्षक को आज के दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनकी ओर से की गई कोशिश को आभार जता सकते हैं।
अपने गुरुओं को ऐसे दें बधाई
1 - ज्ञान का संग्रह, बुद्धि का विकास,आपके मार्गदर्शन से हुआ है विकास।
शिक्षक आप हमारे जीवन का प्रकाश, आपके आशीर्वाद से मिलेगा सफलता का आकाश।।
2 - गुरु बिना ज्ञान कहां, उनके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां, उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।।
3 - गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परम्ब्रम्ह
4 - दिया ज्ञान का भंडार मुझे, किया भविष्य के लिए तैयार मुझे।
जो किया आपने उस उपकार के लिए, नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।।
5 - जीवन के हर अंधेरे में, रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे, नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप।।
6 - मेरे जैसे शून्य को 'शून्य' का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य' जुड़ने का महत्व समझाया।।
7 - मैं आपको बता दूं कि गुरु की क्या पहचान है,
इस जहां में जो भी ज्ञान दे, वो गुरु के ही समान है
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयां
8 - जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान, जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान, ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम!