Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या भी कर दी गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को फेंकने से पहले उसके हाथ-पैर को तोड़ दिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना शनिवार, 30 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का जब अपहरण हुआ था उस समय वह अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने शाम करीब 4 बजे उसको जबरदस्ती उठा कर ले गया।
