Haryanvi Singer Death: हरियाणा की आन-बान-शान दिग्गज कलाकार सिंगर राजू पंजाबी का महज 40 की उम्र में ही निधन हो गया। हिसार में एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो काफी दिनों से पीलिया से पीड़ित थे। हालांकि ट्रीटमेंट के दौरान उनकी हालत में सुधार दिखने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। फिर एक दिन अचानक से तबीयत और बिगड़ गई और अस्पताल में दोबारा उन्हें भर्ती करवाया गया। सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर राजस्थान में किया जाएगा।
