Health Tips: कम या धुंधला दिखने पर अपनाएं ये ट्रिक, तेज हो जाएगी आंखों की रोशनी

Health Tips: आंखों की रोशनी कम होना आजकल हर उम्र के लोगों की समस्या होती जा रही है। इसके चलते लोग चश्में और लेंस का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ नेचुरल तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि खाने-पीने का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
धुंधला दिखाई देना शुरू होते ही आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है

Health Tips: आंखों में किसी भी तरह की परेशानी आने पर सीधे जिंदगी पर असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों में गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल, लाइफस्टाइल, खानपान में गड़बड़ी के चलते लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बहुत ही कम उम्र के बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। हेल्थ एक्पर्ट्स का मानना है कि धुंधला दिखाई देना शुरू होते ही आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। हाल के सालों में इस तरह के लक्षण बहुत लोगों में पाए गए हैं। उम्र बढ़ने के साथ दोनों आंखों से धुंधला दिखाई देना आम बात है।

कम दिखना, धुंधला दिखना, दूर या पास का दिखाई नहीं देना, मोतियाबिंद, आंखों में पानी आना, लाल होना, आंखों में दर्द होना और आंखों में जाले होना। इन समस्याओं से बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। ऐसे में खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं आंखों की रोशनी


सलाद खाएं

आंखों को तेज और चमकदार बनाने के लिए नियमित रूप से सलाद खा सकते हैं। सलाद में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। सलाद खाने से न सिर्फ आपकी आंखों को पोषण मिल सकता है बल्कि आपको मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में भी मदद मिल सकती है। सलाद में, गाजर, चुकंदर, लाल-पीली शिमला मिर्च, मूली, हरी शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस खास सलाद में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे आंखों को फायदा होगा। इसमें विटामिन A, E और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं।

मुंह सूखने पर अचानक बढ़ती है प्यास, कभी न करें इग्नोर, कहीं गंभीर बीमारी का अलर्ट तो नहीं

बादाम का सेवन करें

आज के दौर में हर उम्र के लोगों को आंखों की रोशनी कम होने की शिकात रहती है। इसकी वजह आनुवांशिक, कमजोरी, मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आदि हो सकते हैं। इसके चलते कई बार आंखों से पानी निकलने लगता है। आंखें लाल होने लगती हैं। ये कमजोरी का कारण हो सकता है। इसके लिए आप रात में लगभग 6 से 8 बादाम भिगो दें। सुबह इसे पीस कर खा लें। इससे आपकी आंखों को कुछ ही दिन में फायदा मिलने लगेगा।

आंवला खाएं

जब कभी आपको चीजें धुंधली दिखाई देने लगें तो इसका मतलब है कि आपके आंखों की रोशनी कम हो रही है। इसके लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवले में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। यह आंखों की रोशनी के लिए सबसे कारगर नेचुरल उपाय है। आप आंवले का रस आधा कप पानी में मिलाएं और सुबह-शाम इसका सेवन करें। सुबह आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। भोजन के साथ आंवले की चटनी को भी शामिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।